बिहार में भाजपा विधानमंडल दल का नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी अब राज्य के अगले मुख्यमंत्री बनने के लिए तैयार हैं। नए मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद का शपथ ग्रहण समारोह 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे राजभवन में आयोजित किया जाएगा। इससे पहले नीतीश कुमार ने मंगलवार (14 अप्रैल 2026) को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। यह पहली बार होगा जब बिहार में भाजपा का कोई नेता मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालेगा। पिछले वर्ष बिहार विधानसभा चुनाव के बाद सम्राट चौधरी को प्रदेश का गृहमंत्री बनाया गया था। यह पहली बार हुआ जब नीतीश कुमार से गृह विभाग हटाकर भाजपा कोटे से मंत्री बने सम्राट चौधरी को सौंपा गया। इसके बाद से ही यह चर्चा तेज हो गई थी कि बिहार भाजपा में सम्राट चौधरी शीर्ष नेतृत्व की भूमिका में उभर रहे हैं।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


