बिहार में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार (14 अप्रैल) को कैबिनेट की बैठक के बाद इस्तीफा दे सकते हैं। उनके बाद राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसे लेकर अटकलें तेज हैं। इसी बीच डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के आवास पर अहम बैठक चल रही है, जिसमें जदयू और बीजेपी के वरिष्ठ नेता शामिल हैं। राज्यपाल के सचिव भी सम्राट चौधरी के घर पहुंचे और वहां से कुछ जरूरी दस्तावेज लेकर राजभवन लौट गए। सूत्रों के मुताबिक, मंत्रियों की सूची भी राजभवन भेजी जा चुकी है। उधर, बीजेपी ने 14 अप्रैल को पटना में विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है, जिसके लिए शिवराज सिंह चौहान को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इसी दिन जदयू विधायक दल की बैठक भी प्रस्तावित है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


