बिहार सरकार ने किशनगंज के पूर्व डीएसपी गौतम कुमार को निलंबित कर दिया है। यह फैसला उनके पास से लगभग 80 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति का खुलासा होने के बाद लिया गया। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में केस दर्ज कर आर्थिक अपराध इकाई ने जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि पूर्व डीएसपी के कई महिलाओं से करीबी संबंध थे। आरोप है कि उन्होंने इनके नाम पर जमीन और संपत्तियों में पैसा निवेश कर रखा था। सूत्रों के अनुसार, गौतम कुमार रिटायरमेंट के बाद राजनीति में कदम रखने और चुनाव लड़ने की तैयारी भी कर रहे थे।
स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम