Video: रेट पूछने पर भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय ने खोया आपा, मंच पर ही चप्पल लेकर एंकर को मारने दौड़ी

भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय लाइव स्टेज शो के समय अचानक से गुस्से में मंच पर एंकर को मारने के लिए अपना सैंडल तक निकालती दिख रही है। उनको ऐसा करते देख उनके साथ मौजूद टीम के लोग भी गुस्से में दिखाई देते हैं। लाइव कार्यक्रम में किसी प्रकार का कोई अप्रिय घटना नहीं घटित हो इसको देखते हुए उनके आस पास खड़े लोग बीच बचाव कर मामले को शांत करते दिखते हैं। सूत्रों का कहना है कि बिहार के सीवान में परफॉर्मेंस के समय एंकर ने सिंगर का ‘रेट’ क्या है जैसे कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इसको लेकर ही विवाद बढ़ गया। वर्ष 2023 में एक लाइव कार्यक्रम के दौरान हवाई फायरिंग के दौरान गोली लगने के बाद वो चर्चा में आई थीं। भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय का सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग है।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *