Video: ‘वीडीओ साहेब, दिल पर हाथ रख के बताइ!’ अपराध के मुद्दे पर मैथिली ठाकुर ने विपक्ष को घेरा, सुनाया किस्सा

बिहार विधानसभा में अपराध पर मैथिली ठाकुर का दिया स्पीच एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मैथिली ठाकुर ने सदन में बताया कि लालू यादव के जंगलराज में बिहार कैसा था? लालू यादव की उन्होंने तुलना धृतराष्ट्र से और तेजस्वी की तुलना दुर्योधन से कर दी। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि धृतराष्ट्र को हस्तिनापुर की चिंता नहीं बल्कि दुर्योधन की चिंता लगी रहती थी। इसपर सदन में आरजेडी की ओर से टोकाटोकी पर उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी की नौकरी छोड़कर विधायक बने आरजेडी नेता से कहा ‘वीडीओ साहेब, दिल पर हाथ रख के बताइ!’ मैं जो बोल रही हूं वह गलत है। सदन में मैथिली ठाकुर के दिए बयान पर तेजस्वी यादव ने पलटवार करते हुए अपने सोशल मीडिया एक्स पर बिना किसी का नाम लिए मैथिली ठाकुर का फोटो साझा करते हुए कहा कि कुछ लोग विधायक बनते ही राजनीति का पूर्ण ज्ञान होने का भ्रम पाल लेते हैं।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *