Video: किसी को भी कभी भी गिरफ्तार कर सकती है पुलिस…, पप्पू यादव अरेस्ट के बाद ड्रामे पर SP का बड़ा बयान

Pappu Yadav News पटना पुलिस ने 1995 के एक जालसाजी मामले में हाई वोल्टेज ड्रामा और विरोध के बाद पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को गिरफ्तार कर ली। पप्पू यादव को कोर्ट की सुनवाई प्रक्रिया में बार-बार अनुपस्थित रहने पर जारी किए गए संपत्ति कुर्की वारंट के बाद शुक्रवार को समर्थकों के भारी विरोध के बाद उनको पटना स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया गया। पप्पू यादव को गिरफ्तार करने के लिए आस पास के पांच थानों के साथ साथ 50 से अधिक लाठी वाले भी पुलिसकर्मी पहुंचे थे। पटना पुलिस ने उनके मंदिरी स्थित आवास क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया था। इससे पहले सादे लिबास में पप्पू यादव के पास पहुंचे दीपक नामक एक पुलिस अधिकारी ने सांसद को बताया कि वे कोर्ट के वारंट के आदेश पर उनको गिरफ्तार करने आए हैं। लेकिन, पुलिस की ओर से वारंट नहीं दिखाने के बाद बवाल बढ़ने पर पुलिस बल की संख्या भी बढ़ती गई। हंगामा बढ़ने पर एसपी को स्वंय पप्पू यादव को गिरफ्तार करने उनके आवास आना पड़ा।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *