बिहार कांग्रेस सेवा दल के पूर्व उपाध्यक्ष आदित्य पासवान ने बुधवार को कांग्रेस के सीनियर नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुएS कहा कि “टिकट चोर गद्दी छोड़”। आदित्य पासवान ने कांग्रेस की बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में करारी हार के लिए बिहार प्रदेश काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, प्रभारी एवं सह- प्रभारियों को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि इनके द्वारा टिकट वितरण की प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएँ एवं पक्षपात करने की वजह से पार्टी की करारी हार हुई। उन्होंने टिकट वितरण में पैसे के लेन देने का गंभीर आरोप लगाते हुए इसके लिए व्हाट्सएप चैट ट्रांजैक्शन आईडी भी शेयर किए।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


