पटना-बक्सर का सफर दो घंटे में होगा पूरा: दानापुर-बिहटा-कोइलवर एलिवेटेड कॉरिडोर से खत्म होगा जाम का झंझट

Bihar Road Project: दानापुर–बिहटा–कोइलवर एलिवेटेड कॉरिडोर पर जून 2027 से गाड़ियाँ दौड़ने लगेंगी। इसके चालू होने के बाद पटना से बक्सर की दूरी महज दो घंटे में पूरी हो सकेगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के परियोजना निदेशक अरबिन्द कुमार ने बताया कि यह कॉरिडोर भारत का सबसे लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर होगा। अब तक परियोजना का लगभग 45 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है, जबकि शेष 55 प्रतिशत कार्य जून 2027 तक पूरा कर लिया जाएगा। अरबिन्द कुमार ने बुधवार को दानापुर में परियोजना स्थल का निरीक्षण करने के बाद ये बातें कही। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से काम पूरा करने के निर्देश दिए।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *