Bihar Politics बिहार विधान चुनाव में NDA की जीत और महागठबंधन को मिली करारी हार के बाद बिहार के दोनों गठबंधनों में पाला बदलने और वफादारी बदलने की चर्चा तेज हो गई है। कहा जा रहा है कि बिहार में कांग्रेस के सभी छह विधायक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली JD(U) के संपर्क में हैं, सूत्रों का कहना है कि वे पाला बदलने के लिए तैयार हैं। अगर ऐसा होता है, तो RJD के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन की एक प्रमुख पार्टी कांग्रेस बिहार विधानसभा में बिना किसी प्रतिनिधित्व के रह जाएगी। वहीं जदयू बिहार में सबसे बड़ी पार्टी बन जायेगी। इधर, राज्य की सबसे बड़ी पार्टी BJP भी अपनी संख्यात्मक बढ़त को मजबूत करने की कोशिश कर रही है, सूत्रों का कहना है कि NDA सहयोगी उपेंद्र कुशवाहा की RLM के चार में से तीन विधायक BJP नेताओं के संपर्क में हैं।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


