India vs New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में 284 का बड़ा स्कोर करने के बाद भी भारतीय टीम को विपक्षी टीम ने आसानी से हराते हुए सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। इस हार के साथ ही टीम इंडिया की एक सबसे बड़ी कमी उजागर हुई है, जिसका खुलासा पूर्व भारतीय बल्लेबाज श्रीकांत ने किया है। अब सवाल ये है कि क्या सही में कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर से बड़ा ब्लंडर हो गया है, जिसके चलते सीरीज गंवानी भी पड़ सकती है। श्रीकांत ने वनडे में भारत के टीम बैलेंस पर सवाल उठाया है। उन्होंने अक्षर पटेल की गैरमौजूदगी पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि जडेजा खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। ऐसे में टीम को एक भरोसेमंद छठे बॉलिंग ऑप्शन की सख्त जरूरत है।India vs New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में 284 का बड़ा स्कोर करने के बाद भी भारतीय टीम को विपक्षी टीम ने आसानी से हराते हुए सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। इस हार के साथ ही टीम इंडिया की एक सबसे बड़ी कमी उजागर हुई है, जिसका खुलासा पूर्व भारतीय बल्लेबाज श्रीकांत ने किया है। अब सवाल ये है कि क्या सही में कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर से बड़ा ब्लंडर हो गया है, जिसके चलते सीरीज गंवानी भी पड़ सकती है। श्रीकांत ने वनडे में भारत के टीम बैलेंस पर सवाल उठाया है। उन्होंने अक्षर पटेल की गैरमौजूदगी पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि जडेजा खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। ऐसे में टीम को एक भरोसेमंद छठे बॉलिंग ऑप्शन की सख्त जरूरत है।
शुभमन गिल और गौतम गंभीर से हो गया बड़ा ब्लंडर, पूर्व दिग्गज के तीखे सवाल, तो क्या सीरीज हारेगी टीम इंडिया?

