15 लाख में बिका और अंडमान-म्यांमार में रहा कैद,13 साल बाद मां के पास लौटा मुन्ना, खुद बताई रूह कंपा देने वाली दास्तां

बिहार के अररिया जिले की 55 साल की एक महिला 13 साल बाद अपने बेटे से मिली, जिसे कथित तौर पर मानव तस्करी रैकेट ने अगवा कर लिया था। जरीना खातून ने रोते हुए पूरे घटनाक्रम की चर्चा करते हुए पत्रकारों से बताया कि ” हमारी मजबूरी का फायदा उठाकर, कुछ गांव वालों ने हमदर्दी दिखाई और हमारे 12 साल के बेटे जमशेद उर्फ ​​मुन्ना को यह वादा करके ले गए कि वे उसे उत्तर प्रदेश के भदोही में एक मदरसे में दाखिला दिलाएंगे।” उन्होंने बताया कि मेरे पति शारीरिक और मानसिक बीमारियों से पीड़ित हैं, जिससे परिवार की जिम्मेदारी, जिसमें दो बेटे भी शामिल हैं, उन पर आ गई थी। इसके बाद भी हमने 12 वर्षो तक कानूनी लड़ाई लड़ी और अपने बेटे को वापस पाया।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *