‘अगर शादी नहीं हो पा रही है तो हम बिहार से लड़की ले आएंगे, वहां 20-25 हजार रुपए में मिल जाएगी’ उत्तराखंड सरकार में मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू के इस बयान ने बिहार में सियासी तूल पकड़ गया है । इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी के प्रमुख और सहरसा विधायक आईपी गुप्ता ने इसे बिहार की गरिमा पर हमला बताते हुए कहा है कि जो भी व्यक्ति गिरधारी लाल साहू को पकड़कर बिहार लाएगा, उसे 10 लाख का इनाम दिया जाएगा। उधर, बिहार राज्य महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लेते हुए उत्तराखंड सरकार को इस मामले में नोटिस भेजने की तैयारी में हैं। आयोग इसे महिलाओं के स्वाभिमान पर हमला बताया है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


