गर्लफ्रेंड के लिए पत्नी की हत्या, बदबू छिपाने के लिए लाश के ऊपर दफनाया कुत्ता; ऐसे खुला राज

झारखंड के बिश्रामपुर पुलिस स्टेशन के तिसिबार दारुआ गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है । एक आदमी ने अपनी गर्लफ्रेंड की मदद से पत्नी की हत्या कर दी और शव को गर्लफ्रेंड के गांव के पास दफना दिया। शव से बदबू न आए, इसके लिए उसने एक कुत्ते को भी मारकर वहीं दफना दिया। मृतका प्रियंका देवी उर्फ पूजा की शादी कौड़िया भुखला गांव के रंजीत मेहता से हुई थी। वह 26 दिसंबर को लापता हो गई थी। मामला एक हफ्ते बाद सामने आया, जब गांव वालों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को जब इस पूरे मामले को लेकर बताया।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *