IPS Promotion: बिहार कैडर के 43 आइपीएस अधिकारियों को प्रमोशन, कुंदन कृष्णन बने डीजी, यहां देख‍िए लिस्‍ट

 IPS Promotion: गृह विभाग ने बिहार कैडर के 43 आइपीएस अधिकारियों को मंगलवार को प्रमोशन दी है। 1994 बैच के आइपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन को गृह विभाग ने पुलिस मुख्यालय के अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से पुलिस महानिदेशक (DG) कोटि में प्रोन्नति दी है। इसके अतिरिक्त आठ पुलिस उप-महानिरीक्षक (DIG) को पुलिस महानिरीक्षक (IG) में, 2012 बैच के 22 प्रवर कोटि के पुलिस अधिकारियों को डीआइजी में तथा 2013 बैच के 12 कनीय प्रशासनिक कोटि के अधिकारियों को प्रवर कोटि में प्रोन्नति मिली है।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *