Bihar Cyber Fraud बिहार में साइबर अपराधियों ने अपना दायरा बढ़ा लिया है, इसकी वजह से इससे जुड़े मामले भी बढ़ रहे हैं। नालंदा, नवादा, शेखपुरा, जमुई, पटना, गोपालगंज और पूर्णिया इसके हॉट स्पॉट बन गए हैं। पुलिस के मुताबिक, कई जिलों में अपराधियों ने गांवों में सेंटर बना रखे हैं ताकि पुलिस उन तक पहुंच न सके। जनवरी 2025 से नवंबर तक साइबर अपराधियों ने करीब 500 करोड़ की ठगी की है। पुलिस ने 1000 लोगों को पकड़ा है और 5624 मामले दर्ज किए हैं। 106.30 करोड़ होल्ड कराया और 17.36 करोड़ वापस कराया है। साइबर अपराध को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ी है, जिसकी वजह से 1.01 लाख ऑनलाइन शिकायतें सिर्फ बिहार से दर्ज कराई गई है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


