Patna School Time: बिहार में कड़ाके की ठंड के बीच पटना के डीएम ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। पटना के डीएम के आदेश के अनुसार, 20 से 25 दिसंबर तक सभी स्कूल सुबह 10 बजे से 3:30 बजे तक चलेंगे। बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।पटना जिलाधिकारी के एक्स हैंडल से इसकी जानकारी शेयर की गई है। इसमें लिखा है, “जिले में अत्यधिक ठंड के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते हुए, पटना के जिला दंडाधिकारी ने प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों सहित सभी निजी और सरकारी स्कूलों में 20.12.2025 से 25.12.2025 तक शैक्षणिक गतिविधियों को सुबह 10:00 बजे से 3:30 बजे तक संचालित करने का निर्देश दिया है।”
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


