बिहार में बनेगा 2000 एकड़ का ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, स्टील प्लांट और फर्नीचर हब भी लगेंगे
बिहार में इलेक्ट्रॉनिक सिटी और स्टील प्लांट लगाने का प्रस्ताव मिला है। शुक्रवार को मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत के साथ उद्योग वार्ता में 14 प्रमुख उद्यमियों ने हिस्सा लिया। मुख्य सचिव ने उद्यमियों की बातें सुनीं और संबंधित विभागों को तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया।


