बिहार विधानसभा चुनाव: महागठबंधन में पांच सीटों पर फंसा पेंच, कांग्रेस ने उतारे प्रत्याशी, RJD खफा

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के नामांकन का शुक्रवार को अंतिम दिन है।लेकिन, महागठबंधन में सीट बंटवारे की गांठ सुलझ नहीं पाई है। महागठबंधन के घटक दलों के बीच संवाद भी बंद हो गए है। यह विवाद तब और बढ़ गया जब कांग्रेस ने पांच उन सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी दे दिए। आरजेडी सूत्रों का कहना है कि शुक्रवार को आरजेडी भी इन सभी सीटों पर अपना प्रत्याशी खड़ा करेगी। आरजेडी के सीनियर नेताओं का कहना है कि कांग्रेस के इस रूख के बाद महागठबंधन का बंधन अब टूटने की कगर पर है। कांग्रेस ने गठबंधन के बंधन को तोड़ने का काम किया है। इधर, कांग्रेस का कहना है कि हम शुरू से ही महागठबंधन के घटक दलों के बीच यह साफ कर दिए हैं कि कांग्रेस कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी और किन किन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पहले चरण का कल अन्तिम दिन है। महागठबंधन में सीटों का फाइनल नहीं होने पर हमने अपने प्रत्याशी खड़े कर दिए हैं।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *