बिहार विधानसभा चुनाव: तेज प्रताप को रोहिणी का मिला आशीर्वाद, पढ़िए तेजस्वी यादव को लेकर क्या कुछ कहा?

बिहार विधानसभा चुनाव: आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के परिवार में खटपट के बीच रोहिणी आचार्या ने चुनाव लड़ने जा रहे अपने भाई तेजप्रताप यदव को जीत की बधाई दी है। रोहिणी आचार्या ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर तेज प्रताप का फोटो शेयर करते हुए लिखा कि भाई “तुम्हें दुनिया की सारी सफलता और खुशियां मिलें और तुम हमेशा उजाले की तरह आगे बढ़ते रहो, भाई। ढेरों शुभकामनाएं। स्नेह एवं आशीर्वाद।” अनुष्का यादव के साथ रिलेशन की खबर और फोटो सामने आने के बाद लालू यादव ने तेज प्रताप को आरजेडी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था। इसके साथ ही तेज प्रताप को परिवार से भी बेदखल कर दिया था।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *