चुनाव की तैयारियों के बीच पटना सिविल कोर्ट को उड़ाने की धमकी, पुलिस महकमे में हड़कंप

Bomb Threat To Patna Civil Court: बिहार में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। इस सूचना के बाद पुलिस भी कोर्ट परिसर पहुंची और जांच में जुट गई। बताया गया कि सुबह रजिस्ट्रार को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए ईमेल में दावा किया गया कि कोर्ट परिसर में आरडीएक्स और आईईडी विस्फोटक लगाए गए हैं और इसे उड़ाने की धमकी दी गई। इस सूचना के बाद ही पुलिस ने कोर्ट परिसर को खाली कराया। पूरे परिसर की बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड द्वारा जांच की गई। हालांकि अब तक किसी ऐसी वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *