बिहार विधानसभा चुनाव: मोकामा में दो बाहुबलियों के बीच टक्कर, सूरजभान और अनंत सिंह आमने सामने

बिहार के मोकामा विधानसभा सीट पर अनंत सिंह और सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी के बीच मुकाबला होगा। बुधवार की रात में सूरजभान सिंह पशुपति पारस की पार्टी लोजपा छोड़कर आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी प्रसाद यादव से मिले थे। इसके साथ ही यह साफ हो गया था कि राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) मोकामा सीट से मुंगेर की पूर्व सांसद वीणा देवी को अपना प्रत्याशी बनायेगा। गुरूवर की सुबह में वीणा देवी लालू प्रसाद से मिली और औपचारिकता पूरी करने के बाद पार्टी ने वीणा देवी को पार्टी का सिंबल दे दिया। इसके बाद मोकामा के बाहुबली सूरजभान सिंह वीणा देवी का नामांकन कराने बाढ़ निकल गए। मोकामा में पहले चरण में ही चुनाव होना है। नामांकन का कल आखिरी दिन है। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के सिंबल पर बाढ़ के बाहुबली अनंत सिंह 14 अक्टूबर को पर्चा भर चुके हैं। वीणा देवी के मैदान में आने के साथ ही मौकामा क चुनाव रोचक हो गया है।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *