बिहार विधानसभा चुनाव 2025: चुनावी गर्मी के बीच पसीना पोंछते दिखे तेजस्वी को नामांकन भरवाने गए लालू

Bihar Assembly Elections: बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अब नामांकन भरने की प्रक्रिया तेज हो गई है। बुधवार को बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने लखीसराय विधानसभा क्षेत्र से नामांकन भरा तो वहीं पूर्व उप मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राघोपुर से नामांकन पर्चा दाखिल किया। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा द्वारा नामांकन दाखिल करने के दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मौजूद रहीं। नामांकन भरने से पहले विजय सिन्हा जगत माता मां बाला त्रिपुरसुंदरी एवं जगत पिता बाबा इंद्रदमनेश्वर महादेव के मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने रोड शो किया, जिसमें बड़ी संख्या में एनडीए के कार्यकर्ता और आम लोग शामिल हुए।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *