जन सुराज पार्टी की ओर से सोमवार को दूसरी लिस्ट जारी की गई। जनसुराज की दूसरी लिस्ट में 65 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हुई। सीटों की घोषणा के साथ ही नाराज कार्यकर्ताओं ने प्रशांत किशोर के सामने जमकर हंगामा किया।आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने प्रशांत किशोर पर पैसा लेकर टिकट बेचने का भी आरोप लगाया। टिकट नहीं मिलने से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने जब अपनी बात पत्रकारों के सामने अपनी बात रखनी शुरू किया तो जन सुराज के कुछ लोग उनको जबरन पकड़-पकड़ कर कमरे में बंद कर दिया। इससे उनके साथ आए लोगों में भयभीत हो गए। जन सुराज की ओर से 116 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान हो चुका है। पहली लिस्ट 9 अक्टूबर को जारी की गई थी। जिसमें 51 कैंडीडेट्स के नाम का ऐलान हुआ था। उस वक्त भी प्रशांत किशोर पर पैसा लेकर टिकट देने का आरोप लगा था।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


