Bihar Election बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा के 6 दिनों बाद एनडीए में सीट शेयरिंग की घोषणा कर दी गई। सीट बंटवारे की जानकारी एलजेपी (आर) के चीफ चिराग पासवान समेत बिहार बीजेपी चुनाव प्रभार धर्मेंद्र प्रधान ने एक्स पर पोस्ट करके दी है. फॉर्मूले के तहत बीजेपी 101, जेडीयू 101, एलजेपी (आर) 29, हम 6 और आरएलएम 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। लेकिन,कौन कहां से चुनाव लड़ेगा। यह तय नहीं हुआ है। इसपर अभी भी पेंच फंसा है। सीट बंटवारे में एक और अन्तर साफ दिखा कि बिहार में अब कोई बड़ा भाई और छोटा भाई की भूमिका नहीं रहेगा। अर्थात जदयू और बीजेपी दोनों 101 -101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सीट बंटवारे में राज्य में बड़ा भाई- छोटा भाई की बातें खत्म हो गई।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


