Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले एनडीए खेमे में सीट बंटवारे को लेकर जारी खींचतान के बीच हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने रविवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपना रूख स्पष्ट कर दिया है। मांझी के बयान के बाद यह साफ हो गया है कि वह सीट वितरण पर सहमत हो गए हैं। हालांकि, अब तक यह औपचारिक रूप से घोषित नहीं हुआ है कि हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा को एनडीए से कितनी सीटें मिली हैं। सूत्रों के मुताबिक, माना जा रहा है कि जीतन राम मांझी की पार्टी को छह सीटें मिल सकती हैं, लेकिन इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


