बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही सीटिंग विधायक पटना छोड़कर अपने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के लिए पहुंचने लगे हैं। लेकिन, लंबे अर्से के बाद क्षेत्र में पहुंचे विधायक का काफी विरोध हो रहा है। इसकी एक बनागी शनिवार को देखने को बिहार के रोहतास जिले के डेहरी विधानसभा में देखने को मिला। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) विधायक फतेह बहादुर अपने समर्थकों के साथ शनिवार को अपने क्षेत्र चिलबिला गांव पहुंचे में जनसंपर्क अभियान करने पहुंचे थे। इसी दौरान विधायक को एक गांव में ग्रामीणों ने घेर लिया। स्थानीय लोग विधायक वापस जाओ के नारे लगाने लगे। इस दौरान विधायक समर्थकों और ग्रामीणों में तकरार बढ़ गई। जो कि हाथापाई में बदल गई।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


