बिहार की सियासी गलियारियों में आज फिर हड़कंप मच गया है। डिप्टी मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राजद सुप्रीमो लालू यादव के हालिया ट्वीट और उनके बेटे तेजस्वी यादव के बयानों पर करारा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि “लालू यादव अब अपने उम्र के अंतिम दहलीज पर खड़े हैं, लेकिन धृतराष्ट्र की तरह अपने पुत्र के मोह में कुछ भी कर रहे हैं। जनता का मालिक वही है और लालू यादव की जिम्मेदारी अब प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री के रूप में नहीं रही।” सिन्हा ने कहा कि लालू परिवार का यह रवैया बिहार की सियासत के लिए नुकसानदेह है। उन्होंने साफ कहा कि जनता के हितों के बजाय परिवारिक मोह और व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा में फंसे रहना स्वीकार्य नहीं है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


