Bihar Vidhan Parishad Vacancy: सरकारी नौकरी की तलाश में लगे युवाओं के लिए नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर है। बिहार में कई पदों के लिए भर्ती निकली है। बिहार विधान परिषद सचिवालय ने ड्राइवर और ऑफिस अटेंडेंट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 24 रिक्त पदों को भरा जाएगा, जिनमें 9 पद ड्राइवर और 15 पद ऑफिस अटेंडेंट के शामिल हैं। आवेदन की शुरुआत 29 सितंबर 2025 से होने जा रही है। इसमें आवेदा की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर 2025 तय की गई है। परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर 2025 तय की गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vidhanparishad.bihar.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


