भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी को मजबूत करने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। पार्टी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बिहार का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। इसके साथ ही बीजेपी ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को सह-प्रभारी नियुक्त किया है।
बिहार चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा फैसला, धर्मेंद्र प्रधान को बनाया प्रभारी

