बिहार विधानसभा चुनाव: बीजेपी सांसद ने पीके को कहा नटवर लाल, देखिए वीडियो ‘कुत्ते’ का नाम लेकर क्या बोल गए प्रशांत किशोर

बिहार में विधानसभा चुनाव के करीब आने के साथ ही नेताजी के जुबान तल्ख होने लगे हैं। कांग्रेस के बाद तेजस्वी यादव की सभा में पीएम मोदी की मां को गाली का विवाद अभी शांत भी नहीं पड़ा था कि बीजेपी सांसद संजय जायसवाल और जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर के बीच शुरू हुई जुबानी जंग में नटवरलाल और कुत्ते की एंट्री हो गई। दरअसल, यह पूरा मामला भ्रष्टाचार पर छिड़ी जंग के साथ शुरू हुई है। प्रशांत किशोर कुछ दिन पहले ही बीजेपी के चार और जदयू के एक नेता पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे। इसी क्रम में उन्होंने सांसद संजय जायसवाल को छुटभैया नेता बताते हुए उनपर गलत पर्ची पर ज्यादा डीजल-पेट्रोल का बिल वसूलने का आरोप लगाया था।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *