Road Accident पटना से सटे बिक्रम थानाक्षेत्र के दनारा मोर के पास एक तेजरफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुच दिया। इससे बाइक पर सवार तीन युवक में दो की मौत हो गई जबकि तीसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इस घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जख्मी को विक्रम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स रेफर कर दिया गया है। घायल की पहचान दिनेश पाल के रूप में हुई है। दिनेश वैशाली जिला के रहने वाला है। मृतकों की पहचान में पुलिस की टीम लगी हुई है। अभी तक इनके संबंध में कुछ नहीं पता चला है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


