Bihar Politics: चिराग पासवान कब करेंगे शादी? जानिए कमिटमेंट से जुड़े इस सवाल पर लोजपा प्रमुख ने क्या कहा…

Bihar Politics लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास (LJP-R) प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि मेरा संकल्प विकसित बिहार बनाने का है। बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट की मैं सोच रखता हूं। ऐसे में व्यक्तिगत कमिटमेंट के लिए समय नहीं है। चिराग पासवान शादी से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए ये बात कही। चिराग पासवान ने कहा कि मेरा जो लक्ष्य है उसमें शादी के लिए एकदम से समय नहीं है। चिराग पासवान एक डिजिटल चैनल से बातचीत के दौरान ये बातें कही। उन्होंने कहा कि शादी एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। इसको आप कतई हल्के में नहीं ले सकते। उन्होंने कहा कि आप जब किसी को ब्याह कर अपने घर लाते हैं, तो फिर उनके प्रति आपकी जवाबदेही होती है। आप एक साथ दोहरी जिम्मेदारी कैसे फिर निभा सकते हैं।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *