रोहतास में चौपाल के दौरान जमकर बवाल, RJD नेता इमरान खान ने JDU नेता को जड़ा थप्पड़

Bihar Assembly Election: बिहार विधानसभा चुनावों के बीच रोहतास जिले के चेनारी में शनिवार को एक चौपाल बहस कार्यक्रम के दौरान राजनीतिक तनाव चरम पर पहुंच गया। एक निजी अखबार द्वारा आयोजित ‘चौपाल डिबेट’ में RJD नेता इमरान खान ने JDU नेता दिनेश चंद्रवंशी पर थप्पड़ जड़ दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दक बंगला परिसर में हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें स्लैप और मुक्कों की झड़प साफ दिख रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को अलग किया, लेकिन यह घटना बिहार की सियासत में नया विवाद खड़ी कर चुकी है।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *