भारत के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले को 102 रन से गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम को एक और झटका लगा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मेहमान टीम पर धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया है।मंगलवार को खेले गए मैच में धीमी ओवर गति के लिए ऑस्ट्रेलिया पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। समय की छूट को ध्यान में रखने के बाद पाया गया कि ऑस्ट्रेलियाई टीम लक्ष्य से दो ओवर पीछे रह गई। इसके चलते आईसीसी इंटरनेशनल पैनल ऑफ मैच रेफरी की सदस्य जीएस लक्ष्मी ने यह सजा सुनाई।भारत के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले को 102 रन से गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम को एक और झटका लगा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मेहमान टीम पर धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया है।मंगलवार को खेले गए मैच में धीमी ओवर गति के लिए ऑस्ट्रेलिया पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। समय की छूट को ध्यान में रखने के बाद पाया गया कि ऑस्ट्रेलियाई टीम लक्ष्य से दो ओवर पीछे रह गई। इसके चलते आईसीसी इंटरनेशनल पैनल ऑफ मैच रेफरी की सदस्य जीएस लक्ष्मी ने यह सजा सुनाई।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


