PM मोदी के जन्मदिन पर CM नीतीश का बड़ा तोहफा, 16 लाख मजदूरों के खाते में ट्रांसफर होंगे 802 करोड़

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बिहार सरकार ने निर्माण श्रमिकों के लिए एक बड़ी सौगात का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया एक्स पर शुभकामनाएं देते हुए बताया कि इस विशेष अवसर पर राज्य के 16 लाख 4 हजार 929 निर्माण श्रमिकों के बैंक खातों में सीधे 802 करोड़ 46 लाख 45 हजार रुपए की राशि हस्तांतरित की जाएगी। यह राशि बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत वार्षिक वस्त्र सहायता योजना के अंतर्गत प्रदान की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *