भारत पहले से ही हिंदू राष्ट्र है! तीन दिवसीय दौरे पर गया पहुंचे बाबा बागेश्वर ने दोहराई सनातन की शक्ति

पितृपक्ष के पावन अवसर पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, जिन्हें श्रद्धालु बाबा बागेश्वर के नाम से जानते हैं, तीन दिवसीय प्रवास के लिए मोक्षनागरी गया जी पहुँचे। शनिवार को उनका विशेष चार्टर्ड विमान गया एयरपोर्ट पर उतरा, जहाँ उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। भक्तों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए एयरपोर्ट से लेकर बोधगया स्थित संबोधि रिसॉर्ट तक पुलिस बल तैनात किया गया था। काफिला कड़ी सुरक्षा के बीच सड़क मार्ग से रिसॉर्ट पहुँचा, जहाँ बाबा बागेश्वर अगले तीन दिनों तक धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन करेंगे।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *