बिहार में बढ़ रहा अपराध का साया, RJD नेता के बाद विधायक के ड्राइवर की गोली मारकर हत्या

बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वे अब दिन-दहाड़े या रात के अंधेरे में वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा दो घटनाओं ने पूरे राज्य में सनसनी फैला दी है। खगड़िया जिले में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायक रामवृक्ष सदा के निजी ड्राइवर लक्ष्मण सदा की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि पटना में राजद नेता और जमीन कारोबारी राजकुमार राय को सुपारी किलरों ने छह गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया। इन हत्याओं ने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हड़कंप मचा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *