बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि गठबंधन में कमजोर सीट पर इस दफा चुनवा नहीं लड़ेगी। वर्ष 2020 से पहले कांग्रेस जो गलती करती आ रही है, वह अब नहीं करेगी। गठबंधन में कमजोर सीटों का भी बारबरा बंटवारा होना चाहिए। कांग्रेस के इस तेवर के बाद महागठबंधन में एक नई चर्चा शुरू हो गई है। कांग्रेस पिछले दफा (2020) बिहार में 70 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। लेकिन 70 में से 19 सीटों पर ही जीत सकी थी। लेकिन, कांग्रेस इस दफा वह गलती करने को तैयार नहीं है। कांग्रेस ने दिल्ली में मंगलवार को दिल्ली में सीनियर नेताओं के साथ हुई बैठक के बाद बुधवार को यह साफ कर दिया है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


