बालोद जिला मुख्यालय के खेल मैदान सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में दुर्ग संभाग स्तरीय एथलेटिक्स शालेय चयन क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई। खेल मैदान की स्थिति को देख अन्य जिले से आए खिलाड़ी नाराज हुए और कहा कि यह संभाग स्तरीय चयन खेल प्रतियोगिता है, लेकिन मैदान खेलने लायक नहीं है। खिलाड़ी बेहतर खेल का प्रदर्शन करते आ रहे हैं। सिर्फ मैदान की वजह से बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। कई खिलाड़ियों ने कहा कि खेल मैदान बढिय़ा है लेकिन इसे व्यवस्थित करने व खेलने लायक बनाने की जरूरत है। जिला स्कूल खेल अधिकारी ने मैदान को खेलने लायक बनाने की मांग उच्च अधिकारी से करने की बात कही। संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में सात जिलों से लगभग 400 खिलाडिय़ों ने भाग लिया।बालोद जिला मुख्यालय के खेल मैदान सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में दुर्ग संभाग स्तरीय एथलेटिक्स शालेय चयन क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई। खेल मैदान की स्थिति को देख अन्य जिले से आए खिलाड़ी नाराज हुए और कहा कि यह संभाग स्तरीय चयन खेल प्रतियोगिता है, लेकिन मैदान खेलने लायक नहीं है। खिलाड़ी बेहतर खेल का प्रदर्शन करते आ रहे हैं। सिर्फ मैदान की वजह से बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। कई खिलाड़ियों ने कहा कि खेल मैदान बढिय़ा है लेकिन इसे व्यवस्थित करने व खेलने लायक बनाने की जरूरत है। जिला स्कूल खेल अधिकारी ने मैदान को खेलने लायक बनाने की मांग उच्च अधिकारी से करने की बात कही। संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में सात जिलों से लगभग 400 खिलाडिय़ों ने भाग लिया।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम