Bihar STET 2025: बिहार में शिक्षक बनने के लिए BPSC परीक्षा पास करना अनिवार्य होता है। लेकिन BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए STET(Secondary Teachers Eligibility Test) पास करना जरुरी होता है। Bihar STET 2025 के लिए 8 सितंबर 2025 से आवेदन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इसके लिए लाखों उम्मीदवार इंतजार कर रहे थे। इच्छुक उम्मीदवार 8 सितंबर 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 16 सितंबर 2025 है। बिहार एसटीईटी पास करने वाले अभ्यर्थी बिहार में होने वाली चौथे चरण की TRE-4 शिक्षक भर्ती के लिए भी आवेदन कर पाएंगे। बिहार एसटीईटी परीक्षा 4 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2025 तक आयोजित होगी। इस परीक्षा का परिणाम 1 नवंबर 2025 को जारी होगा।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


