Bihar Assembly Elections 2025: सीमांचल को पीएम देंगे तीन ट्रेनों की सौगात, जानिए क्या है बीजेपी का प्लान

Bihar Assembly Elections 2025 विधानसभा चुनाव से पहले बिहार को को तीन नई ट्रेनों की सौगात मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी महीने इसको हरी झंडी दिखायेंगे। इसके साथ ही सीमांचल के लोगों को एक वंदे भारत और दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिलेगा। वंदे भारत एक्सप्रेस पटना के दानापुर से पूर्णिया होते हुए अररिया के जोगबनी तक चलेगी। इसके साथ ही सहरसा से पंजाब के अमृतसर के बीच नई अमृत भारत ट्रेन चलेगी। पीएम मोदी बिहार के लोगों को चुनाव से पहले पहली बार दक्षिण भारत के लिए भी अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात देंगे। यह जोगबनी से तमिलनाडु के इरोड तक चलेगी। पीएम मोदी आगामी पूर्णिया दौरे में इन तीनों ट्रेनों को वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *