बिहार (Bihar) में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव (Assembly Election) होने वाले हैं। पहले कांग्रेस-राजद के मंच से पीएम मोदी को मां की गाली और अब केरल कांग्रेस के GST पर किए गए पोस्ट ने राहुल गांधी और कांग्रेस हाईकमान को फंसा दिया है। इन दो बयानों से राहुल की वोटर अधिकार यात्रा के पॉजिटिव रिस्पॉन्स को तगड़ा झटका मिल सकता है। बीजेपी और जदयू ने भी इसे सियासी मुद्दा बनाना शुरू कर दिया है। बीते गुरुवार को बीजेपी ने ‘मां की गाली’ वाले मुद्दे पर बिहार बंद का आह्वान करार दिया था, तो वहीं केरल कांग्रेस के पोस्ट को बिहार की अस्मिता का अपमान करार दिया है। बीजेपी और जदयू के नेता राजद और कांग्रेस पर हमलावर हैं।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


