Amit Mishra Retirement: दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के बाद अब भारत के एक और स्टार स्पिनर ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों को अलविदा कह दिया है। हालांकि, मिश्रा ने संकेत दिया है कि वह दुनिया की अन्य टी20 लीगों में खेल सकते हैं। 42 वर्षीय अमित मिश्रा ने अपने संन्यास के पीछे का कारण साझा करते हुए कहा कि बार-बार चोटों और युवा प्रतिभाओं को मौका देने की उनकी इच्छा ने इस निर्णय को प्रेरित किया। एक प्रेस रिलीज के माध्यम से उन्होंने अपने फैसले की जानकारी दी और अपने क्रिकेट करियर को याद किया। मिश्रा ने कहा, “मैंने अपने दिल और आत्मा को क्रिकेट में झोंक दिया, लेकिन अब समय आ गया है कि मैं युवा पीढ़ी को बड़े मंच पर चमकने का अवसर दूं। बार-बार चोटों ने भी मुझे इस फैसले पर विचार करने के लिए मजबूर किया।”Amit Mishra Retirement: दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के बाद अब भारत के एक और स्टार स्पिनर ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों को अलविदा कह दिया है। हालांकि, मिश्रा ने संकेत दिया है कि वह दुनिया की अन्य टी20 लीगों में खेल सकते हैं। 42 वर्षीय अमित मिश्रा ने अपने संन्यास के पीछे का कारण साझा करते हुए कहा कि बार-बार चोटों और युवा प्रतिभाओं को मौका देने की उनकी इच्छा ने इस निर्णय को प्रेरित किया। एक प्रेस रिलीज के माध्यम से उन्होंने अपने फैसले की जानकारी दी और अपने क्रिकेट करियर को याद किया। मिश्रा ने कहा, “मैंने अपने दिल और आत्मा को क्रिकेट में झोंक दिया, लेकिन अब समय आ गया है कि मैं युवा पीढ़ी को बड़े मंच पर चमकने का अवसर दूं। बार-बार चोटों ने भी मुझे इस फैसले पर विचार करने के लिए मजबूर किया।”
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


