बिहार विधानसभा चुनाव 2025: बीजेपी के 30 विधायकों का कट सकता है टिकट, 3 सांसद लड़ सकते हैं इलेक्शन; दिल्ली में आज अमित शाह के साथ मंथन

बिहार विधानसभा चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। राजनीतिक दलों में इसको लेकर मंथन शुरू हो गई है। इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दिल्ली में बिहार बीजेपी के सीनियर नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। इस बैठक में बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और नित्यानंद राय और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा की समीक्षा के साथ साथ बीजेपी के संभावित प्रत्याशियों के नाम पर भी चर्चा होगी। सूत्रों का कहना है कि पार्टी में इस दफा 30 से ज्यादा वर्तमान विधायकों के नाम कट सकते हैं। जबकि तीन पूर्व सांसद विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *