Tejashwi Yadav Dance Video: तेजस्वी ने पटना के मरीन ड्राइव पर नाइट ड्रेस में लचकाई कमर, डांस का वीडियो वायरल

Tejashwi Yadav Dance Video सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो आरजेडी नेता तेजस्वी यादव डांस करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो पटना के मरीन ड्राइव का है। तेजस्वी यादव ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है गर्मी, बारिश और उमस के बीच कल 16 दिनों तक चली वोटर अधिकार यात्रा समाप्त हुई। रात्रि में सिंगापुर से आए भांजे ने कहा ड्राइव पर चले। रास्ते में सड़क पर कुछ युवा साथी कलाकार मिले। वो गाना गा रहे थे, रील्स बना रहे थे। आग्रह करने लगे तो हमने भी हाथ-पैर आजमाए। हम सब सहजता, सरलता और सुगमता के साथ युवाओं की अपेक्षाओं, आकांक्षाओं, सपनों और उम्मीदों संग कदमताल कर जाति-धर्म से ऊपर उठ नए बिहार के निर्माण का संकल्प लेकर सत्ता परिवर्तन करेंगे।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *