Bihar Rain Alert: बिहार में हो रही झमाझम बारिश से बड़ी और छोटी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। पटना समेत कई जिलों में बुधवार को सुबह से ही बारिश ने लोगों को घर में ही कैद कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों तक मौसम का मिजाज बदलने वाला नहीं है। बिहार में बारिश होती रहेगी। मौसम विभाग ने बिहार में एक साथ येलो, रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बिहार के तीन जिलों को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने पटना को लेकर भी रेड अलर्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही दर्जन भर से अधिक जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


