Bihar Flood बिहार में मंगलवार को बाढ़ का कहर दिखा। 17 जिला के करीब 17 लाख लोग इससे प्रभावित हैं। बाढ़ प्रभावित लोग राहत शिविर में अपना दिन गुजार रहे हैं। गंगा, कोसी, गंडक, बागमती, पुनपुन और घाघरा नदियां मंगलवार को भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। लेकिन, राहत देने वाली बात यह है कि इनमें से कुछ नदियों के जलस्तर में कमी का रुख है। जल संसाधन विभाग ने अपने सभी तटबंधों को सुरक्षित होने का दावा किया है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार पटना के दीघाघाट में गंगा नदी मंगलवार सुबह छह बजे खतरे के निशान से 34 सेंमी ऊपर थी। इसमें बुधवार सुबह आठ बजे तक 34 सेंमी कमी की संभावना है। इसी प्रकार पटना के गांधीघाट में गंगा नदी मंगलवार सुबह छह बजे खतरे के निशान से 85 सेंमी ऊपर थी। इसमें बुधवार सुबह आठ बजे तक 29 सेंमी कमी की संभावना है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


