Raksha Bandhan 2025: तेज प्रताप यादव को मीसा, रोहिणी और राजलक्ष्मी से नहीं मिली राखी, तेजस्वी को सातों बहनों से मिली

Raksha Bandhan 2025 विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार में राजनीति चरम पर है। इस बीच तेज प्रताप यादव का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल होने लगा है। वायरल हो रहे पोस्ट में तेज प्रताप यादव ने लिखा है कि रक्षाबंधन पर हेमा दीदी, रागिनी दीदी, चंदा दीदी और अनुष्का दीदी ने मुझे राखियां भेजी हैं। इसके लिए मेरी सभी दीदी को धन्यवाद एवं आभार प्रकट करता हूँ। तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव को सात बहने हैं। इनमें से चार बहनों की राखी तेज प्रताप यादव को मिला। इधर, तेजस्वी यादव ने फेसबुक पर रक्षाबंधन को लेकर अपनी बहनों का पोस्ट शेयर किया है। तेजस्वी यादव को मीसा भारती समेत सभी बहनें राखी बांधते दिख रही है। दोनों पोस्ट के बाद बिहार में सियासी हलचलें तेज हो गई है। यूजर भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि मीसा जी, रोहिणी जी, और राजलक्ष्मी जी को भी भेजनी चाहिए थी।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *