EPIC Numbers: बिहार (Bihar) में वोटर लिस्ट और एपिक नंबर (EPIC) को लेकर सियासी घमासान छिड़ा हुआ है। अब डिप्टी सीएम विजय सिन्हा (DyCM Vijay Sinha) के दो एपिक नंबर होने के दावे किए जा रहे हैं। राजद और कांग्रेस ने दावा किया कि विजय सिन्हा का लखीसराय और पटना के बांकीपुर विधानसभा के नाम से एपिक नंबर दर्ज हैं। बिहार कांग्रेस का आरोप है कि डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने लखीसराय और बांकीपुर विधानसभा से SIR फॉर्म भरा है। जिसके बाद दोनों जगह ड्राफ्ट में उनका नाम भी आ गया है।
‘सबसे बड़े फ्रॉड तो बिहार के डिप्टी सीएम निकले’, कांग्रेस और RJD ने किया दो EPIC नंबर का दावा

