बिहार के कटिहार से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, यह पूरा मामला जिले के ताजगंज फसिया स्थित प्राथमिक विद्यालय से जुड़ा है। स्कूल में पढ़ाई के दौरान एक छात्र स्कूल में ही सो गया। स्कूल की छुट्टी होने पर बच्चे को क्लासरूम में ही छोड़कर हेडमास्टर, शिक्षक और अन्य कर्मचारी घर चले गए। जाते वक्त स्कूल के कर्मचारी स्कूल में ताला भी लगाते गए। जब बच्चे की नींद खुली तो वो डर गया और डर से स्कूल में ही चिल्लाने लगा। फिर वो खिड़की के रास्ते निकलने की कोशिश किया। इसी क्रम में वे लोहे की ग्रिल में घंटों फंस गया। बाद मे उसे खिड़की के जरिये बाहर निकाला गया।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


